॥ सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः ॥

भजन · आरती · मंत्र

बसाले मन मंदिर में राम: भजन (Basale Maan Mandir Me Ram)

WhatsApp
Facebook

बसाले मन मंदिर में राम,
बनेंगे बिगड़े तेरे काम,
बसालें मन मंदिर में राम,
बसालें मन मंदिर में राम ॥

कौड़ी कौड़ी माया जोड़ी,
क्या आएगी काम,
तेरा मेरा करते करते,
तेरा मेरा करते करते,
निकल जाएंगे प्राण,
बसालें मन मंदिर में राम ॥

जिस पर होती कृपा गुरु की,
मिलता उसको ज्ञान,
जो चलता है गुरु वचनों पर,
जो चलता है गुरु वचनों पर,
मिले उसे भगवान,
बसालें मन मंदिर में राम ॥

राम नाम जीवन का सहारा,
राम बिना सुना जग सारा,
राम बिना सुना तन मन धन,
राम बिना सुना तन मन धन,
सुना तेरा ध्यान,
बसालें मन मंदिर में राम ॥

नाते तेरे सब झूठें है,
कोई ना आए काम,
साथ में तेरे कोई चले ना,
साथ में तेरे कोई चले ना,
संग चले हरी नाम,
बसालें मन मंदिर में राम ॥

श्री युगलाष्टकम् - कृष्ण प्रेममयी राधा (Yugal Ashtakam - Krishna Premayi Radha)

शिव आरती - ॐ जय शिव ओंकारा (Shiv Aarti - Om Jai Shiv Omkara)

पुरुषोत्तम मास माहात्म्य कथा: अध्याय 9 (Purushottam Mas Mahatmya Katha: Adhyaya 9)

बसाले मन मंदिर में राम,
बनेंगे बिगड़े तेरे काम,
बसालें मन मंदिर में राम,
बसालें मन मंदिर में राम ॥

बसाले मन मंदिर में राम: भजन (Basale Maan Mandir Me Ram)
Picture of Sandeep Bishnoi
Sandeep Bishnoi

इसी तरह के और पाठ

Leave a Comment