राम नाम सोहि जानिये,
जो रमता सकल जहान
घट घट में जो रम रहा,
उसको राम पहचान
तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार,
उदासी मन काहे को करे ।
तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार,
उदास मन काहे को करे ।
काहे को करे रे, काहे को करे,
काहे को करे, काहे को करे..
तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार,
उदासी मन काहे को करे रे ।
तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार,
उदासी मन काहे को करे ।
काहे को करे रे, काहे को करे,
काहे को करे, काहे को करे..
नैया तेरी राम हवाले,
लहर लहर हरि आप सँभाले ।
नैया तेरी राम हवाले,
लहर लहर हरि आप संभालें ।
हरि आप ही उठावे तेरा भार,
उदास मन काहे को करे ॥
॥ तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार…॥
काबू में मँझधार उसी के,
हाथों में पतवार उसी के ।
काबू में मँझधार उसी के,
हाथों में पतवार उसी के ।
तेरी हार भी नहीं है तेरी हार,
उदासी मन काहे को करे ॥
॥ तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार…॥
सहज किनारा मिल जायेगा,
परम सहारा मिल जायेगा ।
सहज किनारा मिल जायेगा,
परम सहारा मिल जायेगा ।
डोरी सौंप के तो देख एक बार,
उदास मन काहे को करे ॥
॥ तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार…॥
मुझे चरणों से लगाले, मेरे श्याम मुरली वाले - भजन (Mujhe Charno Se Lagale Mere Shyam Murli Wale)
छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल - भजन (Choti Choti Gaiyan Chote Chote Gwal)
तेरा पल पल बीता जाए - भजन (Tera Pal Pal Beeta Jay Mukhse Japle Namah Shivay)
तू निर्दोष तुझे क्या डर है,
पग पग पर साथी ईश्वर है ।
तू निर्दोष तुझे क्या डर है,
पग पग पर साथी ईश्वर है ।
जरा भावना से कीजिये पुकार,
उदास मन काहे को करे ॥
॥ तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार…॥
तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार,
उदासी मन काहे को करे ।
तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार,
उदास मन काहे को करे ।
काहे को करे रे, काहे को करे,
काहे को करे, काहे को करे..
तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार,
उदासी मन काहे को करे रे ।
तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार,
उदासी मन काहे को करे ।








