कभी राम बनके कभी श्याम बनके,
चले आना प्रभुजी चले आना ॥
तुम राम रूप में आना,
तुम राम रूप में आना
सीता साथ लेके,
धनुष हाथ लेके,
चले आना प्रभुजी चले आना ॥
कभी राम बनके कभी श्याम बनके,
चले आना प्रभुजी चले आना ॥
तुम श्याम रूप में आना,
तुम श्याम रूप में आना,
राधा साथ लेके,
मुरली हाथ लेके,
चले आना प्रभुजी चले आना ॥
कभी राम बनके कभी श्याम बनके,
चले आना प्रभुजी चले आना ॥
तुम शिव के रूप में आना,
तुम शिव के रूप में आना,
गौरा साथ लेके,
डमरू हाथ लेके,
चले आना प्रभुजी चले आना ॥
कभी राम बनके कभी श्याम बनके,
चले आना प्रभुजी चले आना ॥
जगमग जगमग जोत जली है, आरती श्री राम जी (Jagmag Jyot Jali Hai Shri Ram Aarti)
गौरी के लाड़ले: भजन (Gauri Ke Ladle )
जहाँ ले चलोगे, वही मैं चलूँगा: भजन (Jaha Le Chaloge Vahi Me Chalunga)
तुम विष्णु रूप में आना,
तुम विष्णु रूप में आना,
लक्ष्मी साथ लेके,
चक्र हाथ लेके,
चले आना प्रभुजी चले आना ॥
कभी राम बनके कभी श्याम बनके,
चले आना प्रभुजी चले आना ॥
तुम गणपति रूप में आना,
तुम गणपति रूप में आना
रिद्धि साथ लेके,
सिद्धि साथ लेके,
चले आना प्रभुजी चले आना ॥
कभी राम बनके कभी श्याम बनके,
चले आना प्रभुजी चले आना ॥








