प्रेम हो तो श्री हरि का प्रेम होना चाहिए – भजन (Prem Ho to Shri Hari Ka Prem Hona Chahiye)

jambh bhakti logo

प्रेम हो तो श्री हरि का प्रेम होना चाहिए
जो बने विषयों के प्रेमी उनको रोना चाहिए

मखमली गद्दे पे सोये ऐश और आराम से
मखमली गद्दे पे सोये ऐश और आराम से
वास्ते परलोक के भी कुछ तो बिछौना चाहिए

प्रेम हो तो श्री हरि का प्रेम होना चाहिए
जो बने विषयों का भोगी उनको रोना चाहिए

बीज बोकर बाग़ के फल खाये है तुमने अगर
बीज बोकर बाग़ के फल खाये है तुमने अगर
वास्ते परलोक के भी कुछ तो बोना चाहिए

प्रेम हो तो श्री हरि का प्रेम होना चाहिए
जो बने विषयों का भोगी उनको रोना चाहिए

कृपा की न होती जो, आदत तुम्हारी - भजन (Kirpa Ki Na Hoti Jo Addat Tumhari)

जागो वंशीवारे ललना, जागो मोरे प्यारे: भजन (Jago Bansivare Lalna Jago More Pyare)

चरण कमल तेरे धोए धोए पीवां - शब्द कीर्तन (Charan Kamal Tere Dhoye Dhoye Peevan)

दिन बिताया अगर तुम ऐश और आराम में
दिन बिताया अगर तुम ऐश और आराम में
रात में सुमरन हरि का कर के सोना चाहिए

प्रेम हो तो श्री हरि का प्रेम होना चाहिए
जो बने विषयों का भोगी उनको रोना चाहिए

Picture of Sandeep Bishnoi

Sandeep Bishnoi

Leave a Comment