॥ सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः ॥
Jambh Bhakti (जम्भ भक्ति) logo

भजन · आरती · मंत्र

देखों पावन परम श्री राम के चरण – भजन (Dekho Pawan Param Shri Ram Ke Charan)

WhatsApp
Facebook
देखों पावन परम श्री राम के चरण – भजन (Dekho Pawan Param Shri Ram Ke Charan)

देखो पावन परम श्री राम के चरण,
श्री राम के चरण, प्रभु राम के चरण,
देखों पावन परम श्री राम के चरण ॥

श्री राम के चरणों की है,
महिमा अजब निराली,
जिसने जानी इनकी माया,
जिसने जानी इनकी माया,
किस्मत ही जगा ली,
देखों पावन परम श्री राम के चरण ॥

एक शिला चरणों को चूमे,
फिर नारी बन जाए,
देवी अहिल्या बनके वो तो,
देवी अहिल्या बनके वो तो,
भव सागर तर जाए,
देखों पावन परम श्री राम के चरण ॥

केवट की नैया में भक्तो,
राम प्रभु पग धाए,
चरणामृत पीकर के केवट,
चरणामृत पीकर के केवट,
भक्ति में रम जाए,
देखों पावन परम श्री राम के चरण ॥

हनुमान ने लाया भक्तो,
राम चरण में डेरा,
राम प्रभु ह्रदय से लगाए,
राम प्रभु ह्रदय से लगाए,
भाई है ये मेरा,
देखों पावन परम श्री राम के चरण ॥

देखो पावन परम श्री राम के चरण,
श्री राम के चरण, प्रभु राम के चरण,
देखों पावन परम श्री राम के चरण ॥

Picture of Sandeep Bishnoi
Sandeep Bishnoi

इसी तरह के और पाठ

Leave a Comment