महेश वंदना: किस विधि वंदन करू तिहारो – भजन (Kis Vidhi Vandan Karun Tiharo Aughardani)

jambh bhakti logo

किस विधि वंदन करू तिहारो,
औघड़दानी त्रिपुरारी
बलिहारी – बलिहारी
जय महेश बलिहारी ॥

नयन तीन उपवीत भुजंगा,
शशि ललाट सोहे सिर गंगा
मुंड माल गल बिच विराजत,
महिमा है भारी ।
बलिहारी – बलिहारी
जय महेश बलिहारी ॥ 1 ॥

कर में डमरू त्रिशुल तिहारे,
कटी में हर वाघंबर धारे
उमा सहित हीम शैल विराजत,
शोभा है न्यारी ।
बलिहारी – बलिहारी
जय महेश बलिहारी ॥ 2 ॥

पल में प्रभु तुम प्रलयंकर,
पर प्रभो सदय उभयंकर
ऋषी मुनि भेद न पाये तिहारो,
हम तो है संसारी ।
बलिहारी – बलिहारी
जय महेश बलिहारी ॥ 3 ॥

अगम निगम तब भेद न जाने,
ब्रम्हा विष्णु सदा शिव माने
देवो के ओ महादेव अब,
रक्षा करो हमारी ।
बलिहारी – बलिहारी
जय महेश बलिहारी ॥ 4 ॥

सुपात्र एवं कुपात्र विचार(दान किसे देना चाहिए किसे नहीं......?)

मैं तो झूम झूम नाचू रे आज, आज मैया घर आयी है: भजन (Main To Jhoom Jhoom Nachu Re Aaj Maiya Ghar Aayi Hai)

राम से बड़ा राम का नाम, जो सुमिरे भव पार हो जाए: भजन (Ram Se Bada Ram Ka Naam Jo Sumire Bhav Paar Ho Jaye)

किस विधि वंदन करू तिहारो,
औघड़दानी त्रिपुरारी
बलिहारी – बलिहारी
जय महेश बलिहारी ॥

श्री शिव पंचाक्षर स्तोत्र | शिव चालीसा | आरती: श्री शिव, शंकर, भोलेनाथ

Picture of Sandeep Bishnoi

Sandeep Bishnoi

Leave a Comment