॥ सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः ॥
Jambh Bhakti (जम्भ भक्ति) logo

भजन · आरती · मंत्र

देखो आ गए है घर घर में, पार्वती के लल्ला: भजन (Dekho Aa Gaye Hai Ghar Ghar Mein Parvati Ke Lalla)

WhatsApp
Facebook
देखो आ गए है घर घर में, पार्वती के लल्ला: भजन (Dekho Aa Gaye Hai Ghar Ghar Mein Parvati Ke Lalla)

गणपति आज पधारे घर में,
मच गओ है ये हल्ला,
देखो आ गए है घर घर में,
पार्वती के लल्ला,
शिव गौरा की आंख के तारे,
दिखे हैं बड़े मुटल्ला,
देखो आ गए हैं घर घर में,
पार्वती के लल्ला ॥

अरे प्रथम पूज्य गजानन तुम हो,
देवों के सरदार,
तेरी कृपा हर दुःख मिट जावे,
ओ मेरे सरकार,
अरे तेरे आने से हो जावे,
गली गली ने हल्ला,
देखो आ गए हैं घर घर में,
पार्वती के लल्ला ॥

अरे लंबोदर गजबदन कहाते,
तेरी एक दंत पहचान,
तुझसा कोई जग में न दूजा,
है एसो तेरो नाम,
अरे रिद्धि सिद्धि के दाता तुम हो,
मां गौरा के लल्ला,
देखो आ गए हैं घर घर में,
पार्वती के लल्ला ॥

शाम सवेरे चारों पहर मैं,
तेरा नाम पुकारूँ,
पान सुपारी और लड्डू के,
मैं तोहे भोग लगाऊं,
मूषक वाहन पे लम्बोदर,
घूमें गली मोहल्ला,
देखो आ गए हैं घर घर में,
पार्वती के लल्ला ॥

सुख कर्ता दुख हर्ता तुम हो,
ओ मेरे गणराज,
तेरे दर पे जो आ जावे,
सफल करो सब काज,
विघ्नविनाशक विघ्नहरैय्या,
शिव गौरा के लल्ला,
देखो आ गए हैं घर घर में,
पार्वती के लल्ला ॥

गणपति आज पधारे घर में,
मच गओ है ये हल्ला,
देखो आ गए है घर घर में,
पार्वती के लल्ला,
शिव गौरा की आंख के तारे,
दिखे हैं बड़े मुटल्ला,
देखो आ गए हैं घर घर में,
पार्वती के लल्ला ॥

Picture of Sandeep Bishnoi
Sandeep Bishnoi

इसी तरह के और पाठ

Leave a Comment