मैया री मैया एक खिलौना दिलवा दे – भजन (Maiya Ri Maiya Ek Khilona Dilwa De)

jambh bhakti logo

मैया री मैया एक खिलौना-
छोटा सा दिलवा दे
चाबी भरकर जब छोड़ तो
एक ही रटन लगा दे
बोले श्याम श्याम श्याम
बोले श्याम श्याम श्याम
सुन मैया सुन मैया
मुझे एक खिलौना दिलवा दे
सुन मैया सुन मैया
मुझे एक खिलौना दिलवा दे
बोले श्याम श्याम श्याम
बोले श्याम श्याम श्याम

ना मैं चाहूं हाथी घोड़ा
ना कोई बाजे वाला
मुझको तो बस आज दिला दे
मोहन मुरली वाला
बटन दबा दें ही वह झट से
मुरली मधुर बजा दे
चाबी भरकर जब छोड़ तो
एक ही रटन लगा दे
बोले श्याम श्याम श्याम
बोले श्याम श्याम श्याम

मोर मुकुट हो प्यारा-प्यारा
मेरे मन बस जाए
जो मुरली की धुन सुन ले
वह मस्ती में खो जाए
पग में पायल छम छम बाजे
सबको नाच नचा दे
चाबी भरकर जब छोड़ तो
एक ही रटन लगा दे
बोले श्याम श्याम श्याम
बोले श्याम श्याम श्याम
BhaktiBharat Lyrics

श्याम सुंदर मुरली वाले को
अपना आज बना लूं
मातृ दत्त यदि मिले खिलौना
सोया भाग्य जगा दूं
देर करो मत अब मेरी मैया
जल्दी से दिलवा दे
चाबी भरकर जब छोड़ तो
एक ही रटन लगा दे
बोले श्याम श्याम श्याम
बोले श्याम श्याम श्याम

सुन मैया सुन मैया
मुझे एक खिलौना दिलवा दे
बोले श्याम श्याम श्याम
बोले श्याम श्याम श्याम

गजेंद्र और ग्राह मुक्ति कथा (Gajendra And Grah Mukti Katha)

राघवजी तुम्हें ऐसा किसने बनाया: भजन (Raghav Ji Tumhe Aisa Kisne Banaya)

भगवा रंग चढ़ा है ऐसा, और रंग ना भाएगा - भजन (Bhagwa Rang Chadha Hai Aisa Aur Rang Na Bhayega)

Picture of Sandeep Bishnoi

Sandeep Bishnoi

Leave a Comment