मात भवानी अम्बे माँ,
मेरी नैया भवर में है आ,
तू संकट हर ले माँ,
मात भवानी अम्बे रानी ॥
जब भी चला कोई लेके सफीना,
तूफा से वो लड़ता जाए,
नाम तेरा माँ रटते रटते,
भव सागर तर जाए,
जब डूबेगी नैया तू आ जाना मैया,
ये गहरा है सागर का पानी।
मात भवानी अम्बे मां,
मेरी नैया भवर में है आ,
तू संकट हर ले माँ,
मात भवानी अम्बे रानी ॥
आए मुसीबत मुझ पर अगर माँ,
पलभर में वो लौट जाए,
तेरे चरणों में ये सर झुकाऊं,
जीवन सफल हो जाए,
मैं दिल से पुकारू माँ अर्ज गुजारु,
अब पार करो कल्याणी।
मात भवानी अम्बे मां,
मेरी नैया भवर में है आ,
तू संकट हर ले माँ,
मात भवानी अम्बे रानी ॥
है ये तमन्ना ओ अम्बे मैया,
तेरा करम हो जाए,
शीतल हो जाए तन मन दोनों,
पावन ये घर हो जाए,
ये नजरे है प्यासी है विनती जरासी,
मेरे घर भी मैया तू आना।
मात भवानी अम्बे मां,
मेरी नैया भवर में है आ,
तू संकट हर ले माँ,
मात भवानी अम्बे रानी ॥
मात भवानी अम्बे माँ,
मेरी नैया भवर में है आ,
तू संकट हर ले माँ,
मात भवानी अम्बे रानी ॥
माँ ऊँचे पर्वत वाली, करती शेरो की सवारी: भजन (Maa Unche Parwat Wali Karti Shero Ki Sawari)
राम नाम जपते रहो, जब तक घट घट मे प्राण (Ram Nam Japte Raho, Jab Tak Ghat Ghat Me Ram)
हमारे साथ श्री महाकाल, तो किस बात की चिंता: भजन (Hamare Sath Shri Mahakal To Kis Baat Ki Chinta)
दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन








