जयति जयति जग-निवास,
शंकर सुखकारी ॥
अजर अमर अज अरूप,
सत चित आनंदरूप ।
व्यापक ब्रह्मस्वरूप,
भव! भव-भय-हारी ॥
जयति जयति जग-निवास,
शंकर सुखकारी ॥
शोभित बिधुबाल भाल,
सुरसरिमय जटाजाल ।
तीन नयन अति विशाल,
मदन-दहन-कारी ॥
जयति जयति जग-निवास,
शंकर सुखकारी ॥
भक्तहेतु धरत शूल,
करत कठिन शूल फूल ।
हियकी सब हरत हूल,
अचल शान्तिकारी ॥
जयति जयति जग-निवास,
शंकर सुखकारी ॥
अमल अरुण चरण कमल,
सफल करत काम सकल ।
भक्ति-मुक्ति देत विमल,
माया-भ्रम-टारी ॥
जयति जयति जग-निवास,
शंकर सुखकारी ॥
कार्तिकेययुत गणेश,
हिमतनया सह महेश ।
राजत कैलास-देश,
अकल कलाधारी ॥
हाथी का शीश ही क्यों श्रीगणेश के लगा? (Hathi Ka Sheesh Hi Kiyon Shri Ganesh Ke Laga?)
श्री भगवत भगवान की है आरती! (Shri Bhagwat Bhagwan Ki Aarti)
बाहुबली से शिव तांडव स्तोत्रम, कौन-है वो (Shiv Tandav Stotram And Kon Hai Woh From Bahubali)
जयति जयति जग-निवास,
शंकर सुखकारी ॥
भूषण तन भूति व्याल,
मुण्डमाल कर कपाल ।
सिंह-चर्म हस्ति खाल,
डमरू कर धारी ॥
जयति जयति जग-निवास,
शंकर सुखकारी ॥
अशरण जन नित्य शरण,
आशुतोष आर्तिहरण ।
सब बिधि कल्याण-करण,
जय जय त्रिपुरारी ॥
जयति जयति जग-निवास,
शंकर सुखकारी ॥
॥ इति श्री शंकर जी आरती समाप्त ॥