भजन: भरोसा कर तू ईश्वर पर (Bharosa Kar Tu Ishwar Par)

jambh bhakti logo

भरोसा कर तू ईश्वर पर,
तुझे धोखा नहीं होगा ।
यह जीवन बीत जायेगा,
तुझे रोना नहीं होगा ॥

कभी सुख है कभी दुख है,
यह जीवन धूप-छाया है ।
हँसी में ही बिता डालो,
बिताना ही यह माया है ॥

जो सुख आवे तो हंस लेना,
जो दुःख आवे तो सह लेना ।
न कहना कुछ कभी जग से,
प्रभु से ही तू कह लेना ॥

यह कुछ भी तो नहीं जग में,
तेरे बस कर्म की माया ।
तू खुद ही धूप में बैठा,
लखे निज रूप की छाया ॥

भक्ति और शक्ति के दाता, रामचरण से जिनका नाता: भजन (Bhakti Aur Shakti Ke Data Ram Charan Se Jinka Nata)

साधु दीक्षा मंत्र (बिश्नोई जम्भेश्वर भगवान)

सत्यवादी राजा हरिश्चन्द्र भाग 4

कहां पे था, कहां तू था,
कभी तो सोच ए बन्दे !
झुकाकर शीश को कह दे,
प्रभु वन्दे ! प्रभु वन्दे ॥

Picture of Sandeep Bishnoi

Sandeep Bishnoi

Leave a Comment