श्याम तोपे रंग डाँरू: होली भजन (Shyam Tope Rang Daaru)

jambh bhakti logo

नेक आगे आ,
श्याम तोपे रंग डारुं,
नेक आगे आ,
हाँ रे, नेक आगे आ,
हम्बे नेक आगे आ,
श्याम तोपे रंग डाँरू,
नेक आगे आ ॥

रंग डारूँ तोरे अंगन सारुं लाला,
हा वाह रे रसिया,
हाँ वाह रे छैला,
तेरे गालन पर गुलचा मारू,
नेक आगे आ,
श्याम तोपे रंग डाँरू,
नेक आगे आ ॥

टेढ़ी रे टेढ़ी तेरी पगिया,
बाँधूँ लाला,
हा वाह रे रसिया,
हाँ वाह रे छैला,
तेरी पगिया पर फुलरी डारूँ,
नेक आगे आ,
नेक आगे आ,
श्याम तोपे रंग डाँरू,
नेक आगे आ ॥

बृज दूल्हो तू छैल,
अनोखो लाला,
तोपे तन मन धन योवन वारु,
नेक आगे आ,
उमर घटा अंबर में छाई लाला,
तोहे श्याम रंग में रंग डारू,
नेक आगे आ,
श्याम तोपे रंग डाँरू,
नेक आगे आ ॥

श्री विष्णु स्तुति - शान्ताकारं भुजंगशयनं (Shri Vishnu Stuti - Shantakaram Bhujagashayanam)

जिस दिल में आपकी याद रहे: भजन (Jis Dil Main Aapki Yaad Rahe)

झाली रानी का जाम्बा सरोवर पर आना

Picture of Sandeep Bishnoi

Sandeep Bishnoi

Leave a Comment