तुम्ही मेरी नइया, किनारा तुम्ही हो: भजन (Tumhi Meri Naiya Kinara Tumhi Ho)

jambh bhakti logo

तुम्ही मेरी नइया,
किनारा तुम्ही हो,
मेरी जिंदगी का,
सहारा तुम्ही हो,
तुम्ही मेरी नईया,
किनारा तुम्ही हो ॥

ये नर तन का चोला,
बनाया है तुमने,
सभी अंग ढ़ंग से,
सजाया है तुमने,
तुम्ही मेरी नजरें प्रभुजी,
नजारा तुम्ही हो,
मेरी जिंदगी का,
सहारा तुम्ही हो,
तुम्ही मेरी नईया,
किनारा तुम्ही हो ॥

तुम्ही सूर्य बनकर,
चमकते हो प्यारे,
तुम्ही बिजली बनकर,
कड़कते हो प्यारे,
तुम्ही चाँद तारे प्रभुजी,
सितारा तुम्ही हो,
मेरी जिंदगी का,
सहारा तुम्ही हो,
तुम्ही मेरी नईया,
किनारा तुम्ही हो ॥

तुम्ही बनके बादल,
बरसते हो प्यारे,
तुम्ही फूल बनकर,
महकते हो प्यारे,
नदी सिंधु सागर की,
धारा तुम्ही हो,
मेरी जिंदगी का,
सहारा तुम्ही हो,
तुम्ही मेरी नईया,
किनारा तुम्ही हो ॥

कृपा कोप करुणा,
सभी काम तेरे,
सभी रूप तेरे,
सभी नाम तेरे,
‘देवेंद्र राजेंद्र कैलाश’,
शरण आए तेरे,
यति भिक्षु सद्गुरु,
हमारा तुम्ही हो,
मेरी जिंदगी का,
सहारा तुम्ही हो,
तुम्ही मेरी नईया,
किनारा तुम्ही हो ॥

शेरावाली का लगा है दरबार: भजन (Sherawali Ka Laga Hai Darbar )

एक तू ही है मेरा, बाकी सब है वहम: भजन (Ek Tu Hi Hai Mera Baki Sab Hai Veham)

मेरे तन में भी राम, मेरे मन में भी राम: भजन (Mere Tan Mein Bhi Ram Mere Maan Mein Bhi Ram)

तुम्ही मेरी नइया,
किनारा तुम्ही हो,
मेरी जिंदगी का,
सहारा तुम्ही हो,
तुम्ही मेरी नईया,
किनारा तुम्ही हो ॥

Picture of Sandeep Bishnoi

Sandeep Bishnoi

Leave a Comment