तुलसी विवाह • कथा

वृंदा से तुलसी तक

शालिग्राम संग तुलसी विवाह की पौराणिक कथा

॥ जम्भ भक्ति ॥

१

शिव तेज से जन्मा जलंधर

शिव के तेज से समुद्र में एक तेजस्वी बालक जन्मा, जो आगे चलकर दैत्यराज जलंधर बना। उसका विवाह दैत्यराज कालनेमि की पुत्री वृंदा से हुआ।

२

वृंदा का पतिव्रत

वृंदा अत्यंत पतिव्रता थीं। उनके पतिव्रत की शक्ति से जलंधर न मारा जा सकता था, न हराया जा सकता था। इसी बल पर उसका घमंड बढ़ता गया।

३

लक्ष्मी ने भाई माना

जलंधर ने लक्ष्मी जी को पाने के लिए युद्ध किया, पर समुद्र से जन्मी लक्ष्मी जी ने उसे भाई माना। फिर वह शिव का रूप धरकर पार्वती जी के पास गया, पर वे पहचान गईं।

४

ऋषि वेश में विष्णु

विष्णु ऋषि वेश में वन पहुँचे और माया से वृंदा को जलंधर का कटा सिर दिखाया। वृंदा की विनती पर ऋषि ने सिर जोड़ा, पर स्वयं उसी शरीर में प्रवेश कर गए।

५

श्राप और शालिग्राम

इस छल से वृंदा का पतिव्रत टूटा और जलंधर युद्ध में हार गया। सच जानकर वृंदा ने विष्णु को शिला होने का श्राप दिया, और वे शालिग्राम बन गए।

६

जहाँ वृंदा, वहीं तुलसी

देवताओं की प्रार्थना पर वृंदा ने श्राप वापस लिया और स्वयं सती हो गईं। वहाँ तुलसी उगी। विष्णु बोले, तुम मुझे लक्ष्मी से भी अधिक प्रिय हो, सदा मेरे साथ रहोगी।

जानिए

इसीलिए होता है तुलसी विवाह

इसी वरदान के कारण शालिग्राम के साथ तुलसी विवाह होता है, जो इस बार 21 नवंबर को है। मान्यता है कि यह विवाह कराने वाले को लोक-परलोक में यश मिलता है।

॥ जम्भ भक्ति ॥

पूरी कथा पढ़ें

तुलसी विवाह की पूरी पौराणिक कथा और तुलसी से जुड़ी मान्यताएँ।

jambhbhakti.com