रविवार का स्तोत्र

सूर्य अष्टकम

आदिदेव नमस्तुभ्यं, अर्थ सहित

॥ जम्भ भक्ति ॥

श्लोक १

आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर। दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर नमोऽस्तु ते॥

हे आदिदेव भास्कर, आपको नमस्कार, मुझ पर प्रसन्न हों। हे दिवाकर, हे प्रभाकर, आपको बार-बार नमन।

श्लोक २

सप्ताश्वरथमारूढं प्रचण्डं कश्यपात्मजम्। श्वेतपद्मधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्॥

सात घोड़ों के रथ पर सवार, प्रचंड तेज वाले कश्यप पुत्र, श्वेत कमल धारण करने वाले सूर्यदेव को मैं प्रणाम करता हूँ।

श्लोक ३

लोहितं रथमारूढं सर्वलोकपितामहम्। महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्॥

लाल रथ पर सवार, सब लोकों के पितामह और महापापों को हरने वाले सूर्यदेव को प्रणाम।

श्लोक ४

त्रैगुण्यं च महाशूरं ब्रह्मविष्णुमहेश्वरम्। महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्॥

तीनों गुणों से युक्त, महान वीर, ब्रह्मा-विष्णु-महेश स्वरूप सूर्यदेव को प्रणाम।

श्लोक ५

बृंहितं तेजःपुञ्जं च वायुमाकाशमेव च। प्रभुं च सर्वलोकानां तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्॥

विशाल तेज के पुंज, वायु और आकाश स्वरूप, सब लोकों के स्वामी सूर्यदेव को प्रणाम।

श्लोक ६

बन्धूकपुष्पसंकाशं हारकुण्डलभूषितम्। एकचक्रधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्॥

बंधूक के लाल फूल जैसी आभा वाले, हार-कुंडल से सजे, एक चक्र वाले रथ के स्वामी को प्रणाम।

श्लोक ८

तं सूर्यं जगतां नाथं ज्ञानविज्ञानमोक्षदम्। महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्॥

जगत के नाथ, ज्ञान-विज्ञान और मोक्ष देने वाले, महापाप हरने वाले सूर्यदेव को प्रणाम।

फल

सूर्याष्टकं पठेन्नित्यं ग्रहपीडा प्रणाशनम्। अपुत्रो लभते पुत्रं दारिद्रो धनवान् भवेत्॥

नित्य सूर्याष्टक के पाठ से ग्रह पीड़ा मिटती है। निःसंतान को संतान और दरिद्र को धन मिलता है।

॥ जम्भ भक्ति ॥

पूरा स्तोत्र पढ़ें

सूर्य अष्टकम के सभी श्लोक और पाठ के नियम।

jambhbhakti.com