बिश्नोई साखी

तारण हार थलां शिर आयो

साखी का सरल भाव

॥ जम्भ भक्ति ॥

टेक

तारण हार थलां शिर आयो, जे कोई तिरै सो तिरियो जीवन।

तारने वाले गुरु जांभोजी थल (समराथल) पर पधारे हैं। जो तरना चाहे, वह अब तर जाए।

सेवा

जे जीवड़ा को भल पण चाहो, सेवा विष्णु की करियो जीवन।

हे जीव, यदि अपना भला चाहते हो तो विष्णु की सेवा करो।

देह

मिनखा देही पड़े पुराणी, भले न लाभै पुरीयो जीवन।

मनुष्य देह पुरानी होकर छूट जाती है, यह फिर आसानी से नहीं मिलती।

अतिथि

अड़सठ तीरथ एक सुभ्यागत, घर आए आदरियो जीवन।

घर आए एक अतिथि का आदर करना अड़सठ तीर्थों के बराबर है।

सामर्थ्य

रावां सू रंक करे राजिंदर, हस्ती करे गाडरियो जीवन।

प्रभु राजा को रंक और रंक को राजा बना देते हैं, हाथी को भेड़ बना देते हैं।

लीला

रीता छाले छला रीतावै, समन्द करे छीलरियो जीवन।

वे खाली को भर देते हैं और भरे को खाली कर देते हैं, समुद्र को छोटा पोखर बना देते हैं।

प्रह्लाद

पांचा कोड़या गुरू प्रहलादों, करणी सीधो तरियो जीवन।

गुरु प्रह्लाद के साथ पाँच करोड़ जीव अपनी करनी के बल पर सीधे तर गए।

सत्य

हरिचंद राव तारा दे रानी, सत दूं कारज सरीयो जीवने।

राजा हरिश्चंद्र और रानी तारा का कार्य सत्य के बल से ही सिद्ध हुआ।

॥ जम्भ भक्ति ॥

पूरी साखी पढ़ें

तारण हार और बाबो जंभू दीपे प्रगट्यो, दोनों साखियाँ।

jambhbhakti.com