पूजा के नियम
ज़रूरी चीज़ें और उनका महत्व
॥ जम्भ भक्ति ॥
घी या तेल का दीपक थाली का केंद्र है। यह अंधकार दूर करने और ईश्वर की उपस्थिति का प्रतीक है।
रोली (कुमकुम) से तिलक, हल्दी शुभता के लिए और बिना टूटे चावल (अक्षत) पूर्णता के प्रतीक हैं।
ताज़े फूल और माला देवता को अर्पित करें। विष्णु पूजा में तुलसी दल ज़रूर रखें, पर गणेश जी को तुलसी नहीं चढ़ाते।
धूप-अगरबत्ती से वातावरण शुद्ध होता है और कपूर से आरती की जाती है।
तांबे के लोटे या कलश में जल आचमन और अर्घ्य के लिए रखें। आरती के समय घंटी बजाएँ।
मिठाई, फल या पंचामृत का भोग, साथ में पान, सुपारी, लौंग-इलायची और दक्षिणा के लिए कुछ सिक्के।
॥ जम्भ भक्ति ॥
लक्ष्मी-गणेश पूजन की पूरी सामग्री लिस्ट और विधि।
jambhbhakti.com