मंगलवार • व्रत कथा
ब्राह्मणी की निष्ठा, हनुमान जी की कृपा
॥ जम्भ भक्ति ॥
एक ब्राह्मण दंपत्ति के कोई संतान नहीं थी। ब्राह्मण वन में जाकर हनुमान जी की पूजा करता और पुत्र की कामना करता।
घर पर ब्राह्मणी भी हर मंगलवार व्रत रखती और हनुमान जी को भोग लगाकर ही भोजन करती थी।
एक बार वह न भोजन बना सकी, न भोग लगा सकी। उसने प्रण किया कि अगले मंगलवार भोग लगाकर ही खाएगी, और छह दिन भूखी रही।
मंगलवार को वह बेहोश हो गई। उसकी निष्ठा से प्रसन्न होकर हनुमान जी ने उसे एक पुत्र दिया, जिसका नाम मंगल रखा गया।
ब्राह्मण लौटा तो उसे विश्वास नहीं हुआ। एक दिन मौका देखकर उसने बालक को कुएँ में गिरा दिया।
घर लौटने पर ब्राह्मणी ने मंगल के बारे में पूछा, तभी मंगल मुस्कराता हुआ पीछे से आ गया। ब्राह्मण हैरान रह गया।
रात को हनुमान जी ने सपने में बताया कि यह पुत्र उन्होंने ही दिया है। तब से दोनों हर मंगलवार व्रत रखने लगे।
मंगलवार को स्नान कर हनुमान जी की पूजा करें, कथा सुनें, गुड़-चने या बूंदी का भोग लगाएँ और दिन में एक बार सात्त्विक भोजन करें।