कार्तिक माहात्म्य • अध्याय 7
नारद जी ने बताया संयम का मार्ग
॥ जम्भ भक्ति ॥
नारद जी बोले: हे राजन! कार्तिक मास में व्रत करने वालों के नियम मैं संक्षेप में बताता हूँ, ध्यान से सुनिए।
कथा के अनुसार व्रती मांस, उड़द, राई, खटाई और सभी नशीली वस्तुओं का पूरी तरह त्याग कर दे।
किसी से द्वेष न करें, चुगली-निंदा न करें। देवता, वेद, गाय, स्त्रियों और गुरुजनों की निंदा कभी न करें।
व्रती दिन के चौथे पहर में केवल एक बार पत्तल में भोजन करे। बासी और जूठा अन्न न ले, दूसरे का अन्न भी न ले।
कार्तिक व्रत करने वाला सदा ब्रह्मचर्य का पालन करे और धरती पर सोए।
कार्तिक व्रती केवल नरक चतुर्दशी (छोटी दीवाली) के दिन ही शरीर पर तेल लगा सकता है।
कथा में प्याज, मट्ठा, गाजर, मूली, लौकी, तरबूज और सिंघाड़ा भी व्रत में वर्जित बताए गए हैं।
तीर्थ के अलावा यात्रा न करें और शक्ति अनुसार चान्द्रायण आदि व्रत करें। इन नियमों से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
॥ जम्भ भक्ति ॥
कार्तिक माहात्म्य अध्याय 7 की पूरी कथा, जम्भ भक्ति पर।
jambhbhakti.com