गोपाष्टमी • जम्भ लीला

गोचारण लीला भाग 2

मरुभूमि के 5 वरदान

॥ जम्भ भक्ति ॥

१

अग्निबाण की कथा

नाथोजी बोले: श्रीराम ने समुद्र की विनती पर रामेश्वर से चढ़ाया अग्निबाण उत्तर की ओर छोड़ा। वह इसी भूमि पर आकर गिरा।

२

ऐसे बनी मरुभूमि

बाण से यहाँ का जल गहराई तक सूख गया और यह प्राचीन द्रुमकुल्य देश मरुभूमि कहलाया। टीलों की रेत उसी समुद्र की बालू है।

३

वील्होजी का प्रश्न

वील्होजी ने पूछा: इस भूमि का क्या दोष था? हम भी यहीं जन्मे हैं, यह अच्छे के लिए हुआ या बुरे के लिए?

४

पाँच वरदान

यह भूमि पशुओं के लिए हितकारी होगी, यहाँ रोग कम होंगे, फल-फूल और रस होंगे, घी-दूध की बहुतायत होगी और औषधियाँ उपजेंगी।

५

भगवान की कृपा

भगवान कुछ लेते हैं तो बदले में मंगलकारी वरदान भी देते हैं। जैसे गुरु बालक को भलाई के लिए ही दंड देता है।

६

नित्य का गोचारण

बालक जम्भेश्वर रोज ग्वाल-बालों के साथ गायें चराने समराथल तक जाते और साँझ को लौटते। लोहट जी और हांसा माँ अति प्रसन्न रहते।

७

उस दिन नहीं लौटे

एक दिन सब ग्वाले लौट आए, गायें भी आ गईं, पर लोहट जी का लाला नहीं लौटा। माँ हांसा चिंता से व्याकुल हो उठीं।

८

ग्वालों की बात

ग्वाले बोले: समराथल की शोभा ऐसी निराली थी कि हम घर-गाँव सब भूल गए, कब साँझ हुई पता ही नहीं चला।

॥ जम्भ भक्ति ॥

आगे की लीला पढ़ें

फिर समराथल पर क्या हुआ? पूरी लीला जम्भ भक्ति पर।

jambhbhakti.com