छठ महापर्व • तीसरा दिन
15 नवंबर 2026, रविवार
॥ जम्भ भक्ति ॥
कार्तिक शुक्ल षष्ठी, 15 नवंबर 2026 (रविवार) को छठ का मुख्य दिन है। शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।
खरना के बाद से व्रती निर्जला हैं। सुबह से घर में ठेकुआ, कसार और दूसरे प्रसाद बनते हैं।
बाँस के सूप और दौरे में ठेकुआ, फल, गन्ना, नारियल, केला और दीया सजाए जाते हैं।
शाम को परिवार दौरा सिर पर उठाकर छठ गीत गाते हुए नदी या तालाब के घाट पर पहुँचता है।
व्रती कमर तक पानी में खड़े होकर हाथ जोड़ सूर्यदेव और छठी मैया का ध्यान करते हैं।
सूर्यास्त के समय सूप हाथ में लेकर दूध और जल से अर्घ्य दिया जाता है। परिवार के लोग भी साथ अर्घ्य देते हैं।
मान्यता है कि शाम का अर्घ्य सूर्य की अंतिम किरण प्रत्यूषा को और सुबह का पहली किरण उषा को समर्पित है।
कई घरों में रात को गन्नों के घेरे में दीये जलाकर कोसी भरी जाती है। अगली सुबह 16 नवंबर को उषा अर्घ्य।