गोपाष्टमी विशेष

श्री कृष्ण चालीसा

प्रमुख चौपाइयाँ, अर्थ सहित

॥ जम्भ भक्ति ॥

दोहा

बंशी शोभित कर मधुर, नील जलद तन श्याम। अरुण अधर जनु बिम्बफल, नयन कमल अभिराम॥

हाथ में मधुर बंसी, नीले बादल-सा श्याम शरीर, बिंबफल जैसे लाल होंठ और कमल से सुंदर नेत्र।

जयकार

जय यदुनंदन जय जगवंदन। जय वसुदेव देवकी नन्दन॥ जय यशुदा सुत नन्द दुलारे। जय प्रभु भक्तन के दृग तारे॥

यदुवंश के नंदन, जगत के वंदनीय, वसुदेव-देवकी और यशोदा-नंद के दुलारे, भक्तों की आँखों के तारे कृष्ण की जय।

गोपाल

जय नटनागर, नाग नथइया। कृष्ण कन्हइया धेनु चरइया॥ पुनि नख पर प्रभु गिरिवर धारो। आओ दीनन कष्ट निवारो॥

कालिया नाग को नाथने वाले, गायें चराने वाले कन्हैया की जय। नख पर गिरिराज उठाने वाले प्रभु, आकर दीनों के कष्ट हरो।

रूप

गोल कपोल, चिबुक अरुणारे। मृदु मुस्कान मोहिनी डारे॥ राजित राजिव नयन विशाला। मोर मुकुट वैजन्तीमाला॥

गोल गाल, लाल ठोड़ी और मोह लेने वाली मीठी मुस्कान। कमल-से बड़े नेत्र, मोर मुकुट और वैजयंती माला।

बाल लीला

करि पय पान, पूतनहि तार्यो। अका बका कागासुर मार्यो॥

दूध पीते-पीते पूतना को तार दिया और अघासुर, बकासुर व कागासुर को मारा।

गोवर्धन

सुरपति जब ब्रज चढ़्यो रिसाई। मूसर धार वारि वर्षाई॥ लगत लगत व्रज चहन बहायो। गोवर्धन नख धारि बचायो॥

इंद्र ने क्रोध में ब्रज पर मूसलाधार वर्षा की। ब्रज बहने लगा तो कृष्ण ने नख पर गोवर्धन उठाकर सबको बचाया।

विराट

लखि यसुदा मन भ्रम अधिकाई। मुख मंह चौदह भुवन दिखाई॥

यशोदा माँ के मन में भ्रम बढ़ा तो कान्हा ने अपने मुख में चौदहों भुवन दिखा दिए।

सुदामा

दीन सुदामा के दुःख टार्यो। तंदुल तीन मूंठ मुख डार्यो॥

गरीब मित्र सुदामा का दुख दूर किया और उनके लाए तीन मुट्ठी चावल प्रेम से खाए।

॥ जम्भ भक्ति ॥

पूरी चालीसा पढ़ें

श्री कृष्ण चालीसा की सभी चौपाइयाँ एक साथ।

jambhbhakti.com