गोपाष्टमी • जम्भ लीला
मरुभूमि के 5 वरदान
॥ जम्भ भक्ति ॥
नाथोजी बोले: श्रीराम ने समुद्र की विनती पर रामेश्वर से चढ़ाया अग्निबाण उत्तर की ओर छोड़ा। वह इसी भूमि पर आकर गिरा।
बाण से यहाँ का जल गहराई तक सूख गया और यह प्राचीन द्रुमकुल्य देश मरुभूमि कहलाया। टीलों की रेत उसी समुद्र की बालू है।
वील्होजी ने पूछा: इस भूमि का क्या दोष था? हम भी यहीं जन्मे हैं, यह अच्छे के लिए हुआ या बुरे के लिए?
यह भूमि पशुओं के लिए हितकारी होगी, यहाँ रोग कम होंगे, फल-फूल और रस होंगे, घी-दूध की बहुतायत होगी और औषधियाँ उपजेंगी।
भगवान कुछ लेते हैं तो बदले में मंगलकारी वरदान भी देते हैं। जैसे गुरु बालक को भलाई के लिए ही दंड देता है।
बालक जम्भेश्वर रोज ग्वाल-बालों के साथ गायें चराने समराथल तक जाते और साँझ को लौटते। लोहट जी और हांसा माँ अति प्रसन्न रहते।
एक दिन सब ग्वाले लौट आए, गायें भी आ गईं, पर लोहट जी का लाला नहीं लौटा। माँ हांसा चिंता से व्याकुल हो उठीं।
ग्वाले बोले: समराथल की शोभा ऐसी निराली थी कि हम घर-गाँव सब भूल गए, कब साँझ हुई पता ही नहीं चला।
॥ जम्भ भक्ति ॥
फिर समराथल पर क्या हुआ? पूरी लीला जम्भ भक्ति पर।
jambhbhakti.com