कथा: हनुमान गाथा
अंजना का तप और बाल लीला
॥ जम्भ भक्ति ॥
स्वर्ग की अप्सरा पुंजिकस्थला ही वानरराज कुंजर की पुत्री अंजना के रूप में जन्मीं।
कपिराज केसरी से अंजना का विवाह हुआ। जीवन सुखी था, पर गोद संतान से खाली थी।
पुत्र प्राप्ति के लिए माता अंजना ने कठोर जप-तप किया। राजा केसरी और अंजना शिव पूजा में लीन रहते थे।
शिव प्रसन्न होकर प्रकट हुए। अंजना ने उनके जैसा पुत्र माँगा। शिव बोले: मेरे अंश, ग्यारहवें रुद्र, तुम्हारे पुत्र होंगे।
घोर तप से वायुदेव प्रसन्न हुए और उनके आशीर्वाद से पुत्र मिला। इसीलिए बजरंगी पवनपुत्र कहलाए।
चैत्र पूर्णिमा, मंगलवार को बजरंगी जन्मे और संकट के बादल छँट गए। इसी से उन्हें शिव का अवतार भी कहते हैं।
बाल हनुमान ने उगते सूरज को लाल फल समझा और उसे खाने उड़ चले। पवनदेव चिंतित हो उठे।
सूर्यदेव ने पवनपुत्र को पहचानकर किरणें शीतल कर लीं। सूर्य को ग्रसने आया राहु यह खेल देख घबराकर इंद्रदेव के पास पहुँचा।
॥ जम्भ भक्ति ॥
हनुमान गाथा की पूरी कथा, जम्भ भक्ति पर।
jambhbhakti.com