बिश्नोई साखी
साखी का सरल भाव
॥ जम्भ भक्ति ॥
टेक
हे प्राणी, विष्णु को मत भूलना। तेरे सिर पर काल का बहुत बड़ा दावा है।
आयु
आयु दिन-दिन घटती जा रही है। जैसे विवाह का लगन पहले से लिखा होता है, वैसे ही जाने का दिन भी तय है।
बुढ़ापा
जो केश काले थे, वे अब बगुले जैसे सफेद हो गए। बुढ़ापा आ गया, अब भी चेत जा।
कर्म
भला मनुष्य भलाई करता है और बुरा बुराई कमाता है। जैसा करोगे, वैसा पाओगे।
गर्व
हे प्राणी, धन का घमंड मत कर। यह घमंड उस मालिक, परमात्मा को नहीं भाता।
रावण
रावण की सोने की लंका थी, समुद्र जैसी खाई थी। पवन उसके यहाँ बुहारी देता था और सूर्य रसोई तपाता था।
सीख
इतना वैभव होकर भी उसने प्रभु को नहीं पहचाना, और जाते समय उसे जरा भी देर नहीं लगी।
अनमोल
यह मनुष्य देह अनमोल है, इसे भजन बिना व्यर्थ क्यों खोता है? गुरु जंभेश्वर का भजन करो, जन्म-मरण का दुख मिट जाएगा।
॥ जम्भ भक्ति ॥
दोनों साखियों के सभी पद, जम्भ भक्ति पर।
jambhbhakti.com