माँ दुर्गा की आरती

जय अम्बे गौरी आरती

हर पद का सरल अर्थ

॥ जम्भ भक्ति ॥

पद १

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी। तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी॥

हे अम्बे गौरी, हे श्यामा गौरी, आपकी जय हो। विष्णु, ब्रह्मा और शिव भी दिन-रात आपका ध्यान करते हैं।

पद २

मांग सिंदूर विराजत, टीको मृगमद को। उज्ज्वल से दोउ नैना, चंद्रवदन नीको॥

माँग में सिंदूर और माथे पर कस्तूरी का तिलक शोभित है। दोनों नेत्र उज्ज्वल हैं और मुख चंद्रमा-सा सुंदर।

पद ३

कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै। रक्तपुष्प गल माला, कंठन पर साजै॥

सोने जैसी देह पर लाल वस्त्र सुशोभित हैं और गले में लाल फूलों की माला सजी है।

पद ४

केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्पर धारी। सुर-नर-मुनिजन सेवत, तिनके दुखहारी॥

माँ सिंह पर सवार हैं, हाथों में खड्ग और खप्पर है। देव, मनुष्य और मुनि उनकी सेवा करते हैं और माँ उनके दुख हरती हैं।

पद ५

शुंभ-निशुंभ बिदारे, महिषासुर घाती। धूम्र विलोचन नैना, निशदिन मदमाती॥

माँ ने शुंभ-निशुंभ को चीर डाला और महिषासुर का वध किया। धूम्रलोचन का भी अंत किया।

पद ६

चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे। मधु-कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे॥

चण्ड-मुण्ड और रक्तबीज का संहार किया, मधु-कैटभ को मारा और देवताओं को भय से मुक्त किया।

पद ७

ब्रह्माणी, रूद्राणी, तुम कमला रानी। आगम निगम बखानी, तुम शिव पटरानी॥

आप ही ब्रह्माणी, रुद्राणी और लक्ष्मी हैं। वेद-शास्त्र आपका बखान करते हैं, आप शिव की पटरानी हैं।

फल

श्री अंबेजी की आरति, जो कोइ नर गावे। कहत शिवानंद स्वामी, सुख-संपति पावे॥

शिवानंद स्वामी कहते हैं: जो भी अम्बे माँ की यह आरती गाता है, उसे सुख और संपत्ति मिलती है।

॥ जम्भ भक्ति ॥

पूरी आरती पढ़ें

जय अम्बे गौरी आरती के सभी 14 पद एक साथ।

jambhbhakti.com