यम द्वितीया • कथा
राम राजतिलक और कलम-दवात पूजा
॥ जम्भ भक्ति ॥
रावण वध के बाद श्रीराम अयोध्या लौट रहे थे। भरत ने गुरु वशिष्ठ से कहा कि राजतिलक के लिए सभी देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा जाए।
गुरु वशिष्ठ ने यह काम अपने शिष्यों को सौंपा। सब देवता आए, पर चित्रगुप्त जी नहीं दिखे।
खोज करने पर पता चला कि शिष्यों ने चित्रगुप्त जी को निमंत्रण भेजा ही नहीं था।
चित्रगुप्त जी ने इस भूल पर यमलोक में प्राणियों का लेखा लिखने वाली कलम उठाकर रख दी।
देवता लौटे तो देखा कि सारा काम रुक गया है। तय नहीं हो पा रहा था कि किस प्राणी को कहाँ भेजा जाए।
श्रीराम गुरु वशिष्ठ के साथ अयोध्या के चित्रगुप्त मंदिर गए, उनकी स्तुति की और भूल के लिए क्षमा माँगी। इसे श्री धर्म-हरि मंदिर कहा जाता है।
लगभग चार पहर बाद चित्रगुप्त जी ने कलम की पूजा कर उसे फिर उठाया और लेखा-जोखा शुरू किया।
मान्यता है कि तभी से कायस्थ समाज दिवाली पूजन के बाद कलम रख देता है और यम द्वितीया को चित्रगुप्त पूजा के बाद ही कलम उठाता है।
॥ जम्भ भक्ति ॥
राम के राजतिलक में निमंत्रण से छूटे भगवान चित्रगुप्त।
jambhbhakti.com