बिश्नोई पंथ • बाल लीला 2

जब योगी बनकर आए शिव

जाम्भोजी की बाल लीला, भाग 2

॥ जम्भ भक्ति ॥

१

घर आया एक योगी

एक दिन लोहटजी के घर डमरू लिए, जटाधारी एक योगी आए। माता हंसा ने आदर से स्वागत किया और भोजन-दूध ग्रहण करने का आग्रह किया।

२

हंसा का प्रश्न

हंसा ने पूछा, कहीं आप स्वयं विष्णु, ब्रह्मा या शिव तो योगी बनकर मेरे घर नहीं आए?

३

तीनों देव एक घर में

योगी रूप में शिवजी बोले: तुम्हारे घर तीनों देव हैं। यह बालक स्वयं विष्णु है, लोहटजी ब्रह्मा रूप हैं और मैं शिव हूँ।

४

बालक दूध नहीं पीता

नवजात शिशु कुछ खाता-पीता नहीं था, इसलिए परिवार चिंतित था। माँ चाहती थी कि बेटा दूध-मक्खन खाए और जल्दी बड़ा हो।

५

द्वापर का माखन

योगी ने हँसकर कहा: द्वापर में कृष्ण बनकर इन्होंने यशोदा और गोपियों का इतना माखन खाया कि इस जन्म में उपवास ही करेंगे।

६

बिना अन्न कैसे जिएगा

हंसा ने पूछा, कलयुग में तो प्राण अन्न पर टिके हैं, मेरा बेटा बिना अन्न-जल कैसे जिएगा?

उत्तर

म्हापण को आधारूं

योगी बोले, ये तो सारे जगत के आधार हैं। इनका कोई दूसरा आधार नहीं, ये स्वयं अपने आधार हैं।

७

आने का उद्देश्य

योगी ने कहा: ये बारह करोड़ बिछड़े जीवों को पार उतारने आए हैं। मोह छोड़कर ज्ञान की दृष्टि से देखोगी तो सच समझ आएगा।

॥ जम्भ भक्ति ॥

बाल लीला भाग 2 पढ़ें

श्री गुरु जम्भेश्वर भगवान की बाल लीला, विस्तार से।

jambhbhakti.com