धनतेरस विशेष • नामावली
108 नामों में से, अर्थ सहित
॥ जम्भ भक्ति ॥
नाम १-२
कुबेर: यक्षों के राजा। धनद: धन देने वाले।
नाम ३-४
यक्षेश: यक्षों के स्वामी। निधीश: सभी निधियों (खज़ानों) के स्वामी।
नाम ५-६
शंकरसखा: भगवान शिव के मित्र। महापद्मनिधीश: महापद्म निधि के स्वामी।
नाम ७-८
वैश्रवण: ऋषि विश्रवा के पुत्र। पौलस्त्य: पुलस्त्य ऋषि के वंशज।
नाम ९-१०
अलकाधीश: अलकापुरी नगरी के स्वामी। धनाध्यक्ष: धन के अध्यक्ष यानी देवताओं के कोषाध्यक्ष।
मान्यता है कि कुबेर कैलाश के पास अलकापुरी में रहते हैं और पुष्पक विमान पहले उन्हीं का था, जिसे रावण ने छीन लिया।
धनतेरस की शाम उत्तर दिशा में कुबेर और लक्ष्मी का चित्र रखें, घी का दीपक जलाएँ और हर नाम के साथ एक अक्षत या फूल चढ़ाएँ।
पूरी नामावली में 108 नाम हैं। समय हो तो पूरा पाठ करें, नहीं तो ये 10 नाम भी श्रद्धा से जप सकते हैं।
॥ जम्भ भक्ति ॥
श्री कुबेर अष्टोत्तर शतनामावली, पूरी।
jambhbhakti.com