धनतेरस • 6 नवंबर 2026
शुभ खरीदारी, पूजा और यम दीपदान
॥ जम्भ भक्ति ॥
धनतेरस पर नए बर्तन खरीदने की परंपरा है। भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।
लक्ष्मी-गणेश अंकित चाँदी का सिक्का या गहना खरीदकर दिवाली की पूजा में रखा जाता है।
नई झाड़ू घर से दरिद्रता हटाने का प्रतीक मानी जाती है। साबुत धनिया पूजा में चढ़ाकर बाद में गमले में बो दें।
परंपरा के अनुसार इस दिन नुकीली चीज़ें, काँच और काले रंग की वस्तुएँ खरीदना शुभ नहीं माना जाता।
शाम को भगवान धन्वंतरि, कुबेर और माँ लक्ष्मी की पूजा करें। धन्वंतरि आरोग्य और कुबेर धन-संपत्ति के देवता हैं।
रात को घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की ओर चौमुखा दीपक जलाएँ। मान्यता है कि इससे अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।
॥ जम्भ भक्ति ॥
ॐ जै यक्ष कुबेर हरे, धनतेरस की पूजा में गाई जाने वाली पूरी आरती पढ़ें।
jambhbhakti.com